कैंप में 200 से अधिक मरीजों ने जांच कराई:ऑपरेशन-सर्जरी के लिए उज्जैन मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा

झाबुआ के करवड़ सरकारी अस्पताल में वनवासी कल्याण परिषद की ओर से शनिवार को एक फ्री हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों तक बड़े डॉक्टरों की सलाह और इलाज पहुंचाना था। दिनभर चले इस कैंप में 200 से ज्यादा लोगों ने अपनी जांच करवाई। शिविर में उज्जैन मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ डॉ. कैलाश शर्मा सहित रतलाम और स्थानीय क्षेत्र के कई अनुभवी डॉक्टर मौजूद रहे। यहां मरीजों की सामान्य बीमारियों से लेकर कैंसर, टीबी, किडनी, दिल और लिवर जैसी गंभीर बीमारियों की भी जांच की गई। इसके अलावा हड्डी रोग, आंखों की समस्या और महिला रोगों के विशेषज्ञों ने भी मरीजों को सलाह दी। फ्री ऑपरेशन के लिए उज्जैन ले जाएंगे मरीज कैंप के दौरान ऐसे मरीजों की पहचान की गई जिन्हें सर्जरी यानी ऑपरेशन की जरूरत है। इन मरीजों को आगे के पूरे इलाज और फ्री ऑपरेशन के लिए उज्जैन मेडिकल कॉलेज ले जाया जाएगा। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए मरीजों के आयुष्मान कार्ड और आधार कार्ड भी चेक किए गए। पूरी टीम ने संभाली व्यवस्था इस कैंप को सफल बनाने के लिए वनवासी कल्याण परिषद और जनजातीय सुरक्षा मंच के कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर प्रचार किया था। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मुन्नालाल निनामा, छगनलाल गामड़ और कृष्णपाल सिंह राठौर समेत कई समाजसेवी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। स्थानीय लोगों ने अस्पताल में ही विशेषज्ञों से इलाज मिलने पर खुशी जताई और इस पहल की तारीफ की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *