जल संसाधन विभाग में सहायक मानचित्रकार के पदों पर भर्ती:2 फरवरी फॉर्म भरने की लास्ट डेट, 15 मार्च को होगी परीक्षा

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने जल संसाधन विभाग नवा रायपुर के अंतर्गत सहायक मानचित्रकार (सिविल) पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा WRAD25 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 जनवरी 2026 से शुरू होगी। व्यापम द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार अभ्यर्थी 2 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में त्रुटि सुधार का मौका 3 से 5 फरवरी 2026 तक दिया जाएगा। परीक्षा से जुड़ी प्रमुख तारीखें आवेदन की शुरुआत-9 जनवरी 2026 (शुक्रवार) आवेदन की अंतिम तिथि-2 फरवरी 2026 (सोमवार), शाम 5 बजे तक
त्रुटि सुधार-3 से 5 फरवरी 2026, शाम 5 बजे तक
संभावित परीक्षा तिथि-15 मार्च 2026 (रविवार)
परीक्षा समय-सुबह 11:00 से दोपहर 1:15 बजे तक
प्रवेश पत्र जारी: 9 मार्च 2026
परीक्षा केंद्र-रायपुर ऑनलाइन माध्यम से होगा आवेदन व्यापम ने स्पष्ट किया है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। अभ्यर्थी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क वापसी का प्रावधान
छत्तीसगढ़ शासन के नियमों के अनुसार, राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होंगे, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा उसी बैंक खाते में वापस किया जाएगा, जिससे भुगतान किया गया है। कहां मिलेगी पूरी जानकारी भर्ती परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी, पात्रता शर्तें और दिशा-निर्देश व्यापम की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *