खेत में छिपाए डोडा-पोस्त बरामद कर आारोपी को किया गिरफ्तार:एनडीपीएस का एक मामला पहले से है दर्ज, खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ जारी

बाड़मेर जिले की सेड़वा और एएनटीएफ टीम ने मादक-पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 16 किलो 966 ग्राम डोडा-पोस्त जब्त किए है। फिलहाल पुलिस आरोपी से मादक-पदार्थ की खरीद फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- पुलिस मुख्यालय और जोधपुर रेंज आईजी के निर्देश पर अवैध मादक-पदार्थ की रोकथाम व वांटेड आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी नितेश आर्य, डीएसपी जेठाराम के सुपरविजन में टीम बनाई गई। एएनटीएफ चौकी बाड़मेर के प्रभारी महिपालसिंह की सूचना पर सेड़वा थानाधिकारी प्रभुराम मय जाब्ता और एएनटीएफ टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांव खारा डेर (औगाला) में कार्रवाई करते हुए दबिश दी गई। टीम जुजाराम पुत्र भोमाराम निवासी खारा डेर के खेत में तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 16 किलो 966 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त मिले। इस पर टीम ने जुजाराम को गिरफ्तार किया गया। टीम ने जुजाराम से डोडा-पोस्त की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है। सेड़वा थाने में इसके खिलाफ एनडीपीएस का मामला दर्ज किया गया। वहीं आरोपी के खिलाफ पहले से एक मामला सेड़वा थाने में दर्ज है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *