अनूपपुर के डॉ. नीरज श्रीवास्तव को ‘कबीर अलंकरण’ मिलेगा:’नर्मदा के मेघ’ के लिए होंगे सम्मानित, डॉ. शरद मिश्र को काव्य महारथी सम्मान

सृजन महोत्सव 2026 के लिए साहित्य और कला के क्षेत्र में दिए जाने वाले सम्मानों की घोषणा कर दी गई है। मध्य प्रदेश की संस्कृति और साहित्य शोध समिति ने उन लेखकों और कवियों के नामों का ऐलान किया है, जिन्हें उनके बेहतरीन काम के लिए सम्मानित किया जाएगा। समिति के महासचिव अशोक सिंहासने ‘असीम’ ने बताया कि इस बार के मुख्य सम्मान कुछ इस प्रकार हैं- काव्य महारथी सम्मान: शहडोल और भोपाल के मशहूर रचनाकार डॉ. शरद मिश्र को दिया जाएगा। कबीर अलंकरण 2026: अनूपपुर के डॉ. नीरज श्रीवास्तव को उनकी रचना ‘नर्मदा के मेघ’ के लिए मिलेगा। साहित्य शिरोमणि सम्मान: जबलपुर के डॉ. कौशल प्रसाद दुबे को इस सम्मान से नवाजा जाएगा। सफीर-ए-गजल अलंकरण: भोपाल के गोपाल देव ‘नीरद’ के गजल संग्रह ‘शतरंज के घोड़े’ को चुना गया है। अन्य सम्मान: भिलाई के गोविंद पाल को उनकी किताब ‘एक नई सुबह का सूरज’ और रायपुर के डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा को उनके बाल कहानी संग्रह के लिए सम्मानित किया जाएगा। 24 लेखकों को मिलेगी ‘हिंदी साहित्य रत्न’ की उपाधि मुख्य सम्मानों के अलावा 24 अन्य लेखकों को भी ‘हिंदी साहित्य रत्न’ की उपाधि दी जाएगी। इनमें रायपुर के संजय पांडे, भिलाई से संतोष जाटव और अमित शर्मा, शहडोल से संगीता शुक्ला और गोंदिया से चिरंजीवी बिसेन जैसे कई नाम शामिल हैं। 8 फरवरी को बालाघाट में होगा कार्यक्रम अशोक सिंहासने ने बताया कि ये सभी सम्मान 8 फरवरी 2026 को बालाघाट में होने वाले कार्यक्रम में दिए जाएंगे। यह आयोजन संस्कृति और साहित्य शोध समिति मध्य प्रदेश के चौथे अधिवेशन ‘सृजन महोत्सव 2026’ के दौरान होगा, जहां कई राज्यों के साहित्यकार जुटेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *