कूड़ा कलेक्शन : दो बड़ी गाड़ियां पहुंचीं 3 दिन में 200 घरों में लगा क्यूआर कोड

भास्कर न्यूज | अमृतसर डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को लेकर 3 दिन में 200 घरों में क्यूआर कोड लगाया गया है। इसके साथ ही थ्री-आर कंपनी ने गाड़ियों की गिनती बढ़ानी शुरू कर दी है। शहर के बड़े मार्केट और रोड कवर करने के लिए 2 बड़ी गाड़ियां मंगवाई गई हैं। वहीं 8 बड़ी गाड़ियां अगले हफ्ते तक पहुंच जाएंगी। 140 मिनी टिप्पर आ चुके हैं और 20 जनवरी तक 100 और आएंगे। 50 इलेक्ट्रिक गाड़ियां फरवरी में आएंगी जिन्हें जिसे वाल्ड सिटी में लगाया जाएगा। चूंकि छोटी गाड़ियां आसानी से तंग गलियों में भी पहुंच जाएंगी। यह 4-5 घंटे तक चार्ज करने पर 250 किमी तक दौड़ सकती हैं। भगतांवाला डंप में पहले ही चार्जिंग प्वाइंट लगा होने के कारण मुश्किल नहीं आएगी। मेयर जतिंदर सिंह भाटिया ने बताया कि सफाई को लेकर 8 बड़ी गाड़ियां आने के बाद बड़े मार्केट-सड़क पर दिखने वाला कूड़ा कम होगा। लोगों से बार-बार अपनी करने के शहर को स्वच्छ बनाने को लेकर निगम हर स्तर पर काम कर रहा है। लोगों का सहयोग मिले तो सफाई में नंबर वन आना कोई बड़ी बात नहीं है। 100 किलो से अधिक कूड़ा जनरेट करने वाले 1200 संस्थान बीवीजी ऐप में रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इससे शिकायतें, गीला-सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने और अन्य सॉल्यूशन भी ऑनलाइन ही मिल जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *