सीता माता मंदिर में राशन वितरण समारोह आज

भास्कर न्यूज | लुधियाना मानवता की सेवा के संकल्प के साथ भगवान राम सेवा संघ की ओर से आज दरेसी स्थित प्राचीन सीता माता मंदिर में सेवा समागम का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 11 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में 60 जरूरतमंद विधवा महिलाओं को मासिक राशन की किट भेंट की जाएगी। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था का लक्ष्य उन परिवारों की मदद करना है, जो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। राशन किट में आटा, चावल, दालें, घी और अन्य जरूरी सामान शामिल हैं। कार्यक्रम में मंदिर प्रबंधन के सदस्यों के अलावा शहर की कई प्रमुख हस्तियां भी शिरकत करेंगी। संघ ने अपील की है कि समाज के अन्य लोग भी इस नेक कार्य में आगे आएं। उन्होंने कहा कि जरूरमंदों की सेवा ही सबसे बड़ा कर्म है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *