भाजपा ने किया ओम नमः शिवाय का जाप

आगर मालवा| गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर पर हुए ऐतिहासिक आक्रमण को 1000 वर्ष पूर्ण हो चुके है। मंदिर के जीर्णोद्धार के 100 साल पूरे होने पर शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय के मार्गदर्शन में जिले भर के सभी 14 मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शिवालयों पर पंचाक्षरी मंत्र ओम नमः शिवाय का जाप किया गया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने बताया कि आगर नगर मंडल व ग्रामीण मंडल में स्थानीय बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर में कार्यकर्ताओं द्वारा जाप किया गया। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रवेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अजय जैन, युवा मोर्चा जिला महामंत्री आयुष तिवारी, नगर मंडल अध्यक्ष भरत प्रजापति, मनीष सोलकी, उमेश जादम, आशीष शर्मा, देवेंद्र सिंह राठौर, आकाश मालवीय, सोनू जादम के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *