पटवार संघ के चुनाव निर्विरोध, रामचन्द्र बने जिलाध्यक्ष

प्रतापगढ़| राजस्थान पटवार संघ जिला शाखा प्रतापगढ़ का चुनाव शनिवार को एक निजी रिसोर्ट में सम्पन्न हुआ। प्रदेशाध्यक्ष द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार आयोजित इस निर्वाचन में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, संयुक्त मंत्री, संगठन मंत्री और कोषाध्यक्ष के पदों पर चुनाव हुआ। संगठन के विधान के अनुसार, चुनाव प्रत्येक तीन वर्ष में होते हैं। इस बार प्रत्येक पद पर केवल एक ही नामांकन होने के कारण सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। जिसमें रामचन्द्र मीणा अध्यक्ष, प्रशांत मेनारिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बद्रीलाल मीणा उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र लोहार मंत्री, गोवर्धन लाल पाटीदार संयुक्त मंत्री, भरत कुमार मईड़ा संगठन मंत्री, अशोक मीणा कोषाध्यक्ष िनर्वाचित हुए। चुनाव पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पेन्द्र मीणा की निगरानी में, चुनाव अधिकारी दीपक राव मराठा, घनश्याम टेलर और ललिता भाणेकर (भू-अभिलेख निरीक्षक) ने सम्पन्न करवाया। निर्वाचित पदाधिकारियों को तहसीलदार भागीरथ मीणा ने शपथ दिलवाई। निर्वाचन प्रक्रिया के पश्चात पटवार संघ और कानूनगो संघ की सामूहिक सभा का आयोजन किया गया। इसमें जिले के समस्त पटवारी और अभिलेख निरीक्षक उपस्थित रहे। तहसीलदार भागीरथ मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र मीणा, कानूनगो संघ के जिलाध्यक्ष प्रभुलाल मीणा, दीपक राव मराठा और अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिला संयोजक राधेश्याम धाकड़ ने सभा को संबोधित किया। सभा का संचालन भू-अभिलेख निरीक्षक घनश्याम टेलर ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *