भास्कर संवाददाता | सीहोर शुजालपुर स्थित विधायक कार्यालय पर शासन की जनहितकारी योजना जी राम जी के संदर्भ में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में योजना के क्रियान्वयन और उसके लाभों को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर सागर सांसद, प्रदेश महामंत्री एवं उज्जैन संभाग प्रभारी लता वानखेड़े, कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि पांडे, प्रदेश मंत्री बबीता परमार, उज्जैन ग्रामीण पूर्व जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह बरमुंडाला सहित कई पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में जी राम जी योजना के अंतर्गत मनरेगा के तहत 100 दिनों के रोजगार को बढ़ाकर 125 दिन किए जाने के प्रावधान पर चर्चा की गई। इस पहल से ग्रामीण मजदूरों को अधिक रोजगार के अवसर, स्थायी आय व आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।


