ट्रैफिक एसपी ने स्टैंड में लगवाया ऑटो, 4 घंटे बाद ही चालकों का सड़क पर कब्जा

रातू रोड व नागाबाबा खटाल के पास वाहन सवार को जाम से निजात िदलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। निगम के अपर प्रशासक संजय कुमार आैर ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने शनिवार को वेजिटेबल मार्केट के बगल में त्रिकोणीय भूमि को ऑटो स्टैंड के रूप में चिह्नित किया। प्रशासक व ट्रैफिक एसपी ने सभी ऑटो चालकों को चिह्नित स्टैंड के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि फिलहाल यह जगह पार्किंग के लिए नि:शुल्क रहेगा। आने वाले समय में नगर निगम विधिवत सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद संवेदक को हैंडओवर करेगा ताकि आने-जाने वाले वाहन सवार को जाम से राहत मिल सके। ट्रैफिक एसपी व निगम के अपर प्रशासक के आदेश पर दोपहर लगभग 3 बजे सभी ऑटो चालक सड़क से तो गाड़ी लेकर हट गए। हालांकि 4 घंटे बाद ही वह सभी वरीय अधिकारियों का आदेश भूल गए। ऑटो चालक गाड़ी लेकर सड़क किनारे जमा हो गए। 4 घंटे बाद ही फिर से सड़क पर ऑटो चालकों का कब्जा हो गया। सवारी बैठाने के क्रम में वहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *