पूरी रांची और राज्य का एकमात्र आधार सेंटर आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। मंगल टावर के पीछे स्थित एक छोटे से स्थान पर चलने वाले आधार सेंटर में रोजाना सैकड़ों लोगों की लंबी कतार लग रही है। बिहार और बंगाल के लोग भी आधार में सुधार कराने यहां पहुंच रहे हैं। केंद्र संचालकों की मानें तो रोजाना 2000 से 2500 लोग यहां पहुंच रहे हैं। पर 500-600 लोगों की समस्याओं का ही समाधान हो पा रहा है। बाकी लोगों को निराश खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इस मौके का फायदा बिल्डिंग में चल रहे 2-3 कैफे वाले उठा रहे हैं। आधार सेंटर के नीचे एक निजी कैफे वाले को अपॉइंटमेंट सेंटर बना दिया गया है। यहां 100 रुपए देकर अपॉइंटमेंट लिया जा रहा है। अपॉइंटमेंट भी तुरंत का नहीं 3-4 दिनों बाद का मिल रहा है। अपॉइंटमेंट के नाम पर लोगों को एक पर्ची दी जाती है। अगर आप यहां से अपॉइंटमेंट ले लेते हैं तो पर्ची के सहारे सीधे दूसरे तल्ले में जाकर आधार सेंटर में इंट्री कर सकते हैं। अगर अपॉइंटमेंट नहीं लिया तो लंबी कतार से होकर आपको आधार सेंटर पहुंचना पड़ेगा। इतना ही नहीं आधार सेंटर में भी नाम में संशोधन या अपडेट कराने के नाम पर 50-100 रुपए तक लिया जा रहा है। चार दिन बाद का मिला नंबर सुदामा पांडेय: मैं डोरंडा से आया हूं। पहले भी आ चुका हूं। आधार में प|ी के नाम में करेक्शन कराना है। किसी तरह ऑपरेशन मैनेजर से मिला तो उन्होंने नाम सुधरवाने के लिए बिहार गजट मांग दिया है। भारी परेशानी हो गई है। फुलमनी देवी: अपने छोटे मासूम बच्चे को गोद में लिए चतरा सिमरिया से एक महिला पहुंची थी। उन्होंने कहा कि इतनी ठंढ में सिमरिया से बच्चों को लेकर आई हैं। पति भी परेशान हैं, कभी वो लाइन में लगते हैं, कभी मैं। क्या कह रहे भुक्तभोगी ये है स्थिति: 16 से 20 ऑपरेटर के साथ खुला था केंद्र, अब केवल 8 ही काम रहे, हर दिन 2000-2500 लोग पहुंच रहे, पर 500-600 का ही हो रहा काम, रोज करीब 100 लोगों को मिल रहा नंबर पहले कई सेंटर काम कर रहे थे, अब बस एक से ही चल रहा काम यूआईडी मेन ऑफिस के द्वारा पहले एएसके कंपनी को काम दिया गया था। कंपनी ने जिले व शहरों के विभिन्न क्षेत्रों में कई केंद्र खोले थे, मगर 2-3 महीने पहले इस कंपनी का टर्म पूरा हो गया। इसके बाद पैन कार्ड बनाने वाली कंपनी प्रोटिन-ईगॉव को इसका काम दिया गया। कंपनी ने पूरे झारखंड में केवल रांची में आधार केंद्र खोला। अभी बस यहीं काम चल रहा है। विवादित रहे हैं ऑपरेशन मैनेजर : कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर अरशद अनवर इसके पहले जमशेदपुर के आधार सेंटर में कार्यरत थे। जनशिकायतों के बाद विधायक सरयू राय ने इसके खिलाफ यूआईडी क्षेत्रीय कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद इनका तबादला रांची करा दिया गया। इनके खिलाफ सेवा के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगा था। बिहार, बंगाल से भी पहुंच रहे लोग: आधार कार्ड अपडेट कराने झारखंड के विभिन्न जिलों सहित बिहार, पुरुलिया, झालदा से लोग आधार में सुधार कराने रांची के केंद्र पर पहुंच रहे हैं। पर काम नहीं हो पाने के कारण परेशान और हताश वापस लौट रहे हैं। कई तो आकर केवल एप्वाइंटमेंट करा कर वापस लौट रहे हैं।- अब्दुल कलाम, मीडिया प्रभारी, यूआईडी क्षेत्रीय कार्यालय, रांची


