हांगकांग में विश्व योगासन प्रतियोगिता, झारखंड के 10 खिलाड़ी करेंगे प्रतिनिधित्व

रांची| प्रथम विश्व योगासन प्रतियोगिता का आयोजन 14 और 15 जनवरी को हांगकांग के मकाऊ शहर में किया जाएगा। इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता में 13 देशों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे और अपनी योगासन कला का प्रदर्शन करेंगे। इसे विश्व की पहली आधिकारिक योगासन प्रतियोगिता माना जा रहा है, जो योग के वैश्विक मंच पर एक नई शुरुआत है। झारखंड राज्य योग संघ के सचिव नंद दुलाल ने बताया कि भारत की ओर से झारखंड के खिलाड़ियों के साथ-साथ अन्य राज्यों के खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। झारखंड राज्य योग संघ की ओर से जिन खिलाड़ियों का चयन किया गया है, उनमें भास्कर रॉय, अनमोल यादव, सुशीत बनर्जी, अमन कुमार पांडे, विनोद कुमार रंजन, पवनानंद झा, मिसेज सविता कुमारी, तनवी गौरव, प्रियांशी झा, पायल कर्माकर, प्रियांशु कुमारी, तुहिना सेन, मिस सीमा राय और सुनीता कुमारी शामिल हैं। प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षक के रूप में नन्द दुलाल और सुशीत बनर्जी की भूमिका रहेगी, जबकि मैनेजर के रूप में भास्कर रॉय और सीमा राय खिलाड़ियों के साथ रहेंगे। इस आयोजन की एक खास बात यह भी है कि प्रतियोगिता की स्पॉन्सर रांची की संस्था ‘वीकडेज’ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *