रांची | पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता 2025-26 के क्वालीफाइंग और सुपर लीग राउंड में रांची विश्वविद्यालय सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। दिन के पहले मुकाबले में बर्दवान विश्वविद्यालय ने सधे हुए खेल का प्रदर्शन करते हुए संबलपुर विश्वविद्यालय को 2-0 से पराजित कर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। इसके बाद खेले गए मुकाबले में रांची विश्वविद्यालय ने सिदो-कान्हू-बिरसा विवि को 5-0 के बड़े अंतर से हराया। कलकत्ता विवि ने विद्यासागर विवि को 4-0 से पराजित किया, जबकि आदमास विश्वविद्यालय ने कोल्हान विश्वविद्यालय को 4-1 से शिकस्त दी। प्रतियोगिता के निर्णायक मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे।


