सिटी रिपोर्टर } राष्ट्रीय जन संख्या शिक्षा परियोजना, शिक्षा विभाग (सामाजिक विज्ञान) के तहत राष्ट्रीय रोल प्ले व लोक नृत्य प्रतियोगिता 6 से 9 जनवरी तक लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलनीप), ग्वालियर में किया गया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 32 प्रतिभागी राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों ने भाग लिया। मंच पर झारखंड का प्रतिनिधित्व छऊ नृत्य के माध्यम से किया गया। जिसका विषय था हिंसा और बच्चों के खिलाफ सुरक्षा। झारखंड की इस सशक्त प्रस्तुति ने निर्णायकों व दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया। इस तरह राज्य ने राष्ट्रीय स्तर पर विजय प्राप्त कर झारखंड का नाम रोशन किया। प्रस्तुति में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी), कांके की छात्राएं खुशी लिंडा, निकिता कुमारी, निशी तिर्की, छोटी उरांव, गुंजन कुमारी एवं बेबी गाड़ी ने भाग लिया। छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुति से बाल अधिकारों व सुरक्षा का प्रभावशाली संदेश पेश किया। इस दौरान छात्राओं के साथ स्काउट शिक्षिका अंजलि गांगुली, नृत्य शिक्षिका दिव्या कुमारी शामिल थीं। मार्गदर्शन में दिलीप महली, ललित महतो एवं अशोक गोप, कुलदीप सोरेन, शिक्षक धीरज शामिल थे। स्कूल के शिक्षिका रेशमा परवीन, सरिता तिर्की, रश्मि कुमारी, मंजुला बिलुंग समेत विद्यालय परिवार ने खुशी जताई।


