राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय और शहर की नाट्य संस्था एक्सपोजर के संयुक्त तत्वावधान में 30 दिवसीय प्रस्तुति परक नाट्य कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में भाग लेने के लिए आज रविवार को ऑडिशन एलईबीबी बांग्ला हाई स्कूल में दोपहर 1 बजे से होगा। कार्यशाला के निर्देशक संजय लाल ने बताया यह एक सुनहरा अवसर है जब राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली एक राज्य स्तरीय नाट्य कार्यशाला का आयोजन रांची में कर रहे है।


