‘मजलिस’ में सलिल चौधरी का जन्म शताब्दी समारोह मना

बंगाली सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन मजलिस ने शनिवार को मेकॉन कम्युनिटी हॉल, श्यामली में महान संगीत निर्देशक, गीतकार और गायक सलिल चौधरी की जन्म शताब्दी पर भव्य सांस्कृतिक संध्या ‘शतवर्ष स्मरने सलिल चौधरी’ का आयोजन किया। शाम 6:45 बजे सुजय बनर्जी के एंकरिंग के साथ शुरू हुआ। इस दौरान विभिन्न आयु समूहों और संस्थानों के कलाकारों ने सलिल चौधरी की रचनाओं पर भावपूर्ण संगीत और नृत्य प्रस्तुतियां दीं। मजलिस के सदस्यों ने सौमेन किस्कु के निर्देशन में समूह गीत प्रस्तुत किए। अमृत चटर्जी के निर्देशन में मजलिस और रांची के बाल कलाकारों के समूह गीत ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। इसके अलावा, अमृता चटर्जी, अपरूपा चौधरी और अन्य कलाकारों के सोलो गायन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में लिली मुखर्जी द्वारा निर्देशित कलाकेंद्र और अंजना मित्रा द्वारा निर्देशित यूनियन क्लब की आकर्षक नृत्य और संगीत प्रस्तुतियां प्रमुख आकर्षण थीं। निवेदिता डांस एकेडमी ने भी समूह नृत्य प्रस्तुत किए। श्रबंती रॉय और रूपाली मणि ने इस संगीत संध्या का प्रभावी ढंग से संचालन किया। तापस दास ने आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *