जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में रहकर शहर के विभिन्न जगहों से बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस 3 आरोपी को गिरफ्तार की है। गिरफ्तार आरोपी का नाम राज उर्फ विजय सिंह, संतोष उर्फ करण ठाकुर आैर विनित उर्फ प्रिंस है। तीनों आरोपी जगन्नाथापुर थाना क्षेत्र स्थित सिंह मोड़ का रहने वाला है। राज उर्फ विजय गिरोह का सरगना है और पिछले 2 साल से बाइक चोरी की घटना का अंजाम दे रहा है। पुलिस पूछताछ में राज ने बताया है कि पढ़ाई छूटने के बाद वह बाइक चोर बन गया। धीरे-धीरे वह खुद का गिरोह खड़ा कर लिया जिसमें संतोष व विनित को भी शामिल कर लिया। राज ने यह भी बताया है कि शहर में विभिन्न जगहों से बाइक चोरी कर हेसाग स्थित तालाब के पास ग्राहक को बुलाता था और वहीं गाड़ी दिखाने के बाद औने-पौने दाम में सप्लाई कर देता था। पुलिस ने इन तीनों आरोपी की निशानदेही पर चोरी की 8 बाइक भी बरामद की है। 6 जनवरी सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि 9 जनवरी को पुलिस को जानकारी मिली थी कि हेसाग तालाब के पास कुछ असामाजिक तत्व के लोग चोरी की बाइक लेकर इकट्ठा हुए हैं व अड्डेबाजी कर रहे हैं। पकड़े गए आरोपी के पास से बाइक की जांच की गई तो पता चला कि एक बाइक सामुदायिक भवन सोलंकी के कैम्पस से, दूसरी बाइक डेली मार्केट थाना क्षेत्र स्थित बंगला स्कूल शौचालय के पास से चोरी की गई थी। एक अन्य बाइक को हटिया रेलवे स्टेशन के पास से चोरी की थी।


