रांची में खेले गए वीमेंस हॉकी इंडिया लीग 2025-26 के फाइनल मुकाबले में दर्शकों को हाई-वोल्टेज मैच देखने को मिला। निर्धारित समय तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ, जिसके बाद शूटआउट में दिल्ली एसजी पाइपर्स ने श्राची बंगाल टाइगर्स को 3-2 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। इस जीत के साथ एसजी पाइपर्स ने लीग का चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए। पहले क्वार्टर में मिडफील्ड में कड़ी जंग देखने को मिली। एसजी पाइपर्स ने कई बार सर्कल में एंट्री बनाकर मौके बनाए। 13वें मिनट में जुआना कास्टेलारो के शॉट को श्राची बंगाल की गोलकीपर जेनिफर रिजो ने शानदार तरीके से रोक लिया। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों को पेनल्टी कॉर्नर भी मिले, लेकिन कोई भी टीम उसे गोल में नहीं बदल सकी। शूटआउट में तीन गोल रोक बंसारी बनीं मैन विनर शूटआउट में एसजी पाइपर्स की कप्तान नवनीत कौर, जुआना कास्टेलारो और लोलारिएरा ने गोल किए। एसजी पाइपर्स की गोलकीपर बंसारी सोलंकी ने तीन महत्वपूर्ण सेव कर टीम को खिताब दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई। उन्होंने एक पेनल्टी स्ट्रोक भी रोककर मैच का पासा पलट दिया। रांची रॉयल्स को भी 50 लाख… हॉकी इंडिया लीग ने विजेता एसजी पाइपर्स को 1.5 करोड़ रु., उपविजेता श्राची बंगाल टाइगर्स को 1 करोड़ रुपये और तीसरे स्थान पर रही रांची रॉयल्स को 50 लाख रु. की इनामी राशि प्रदान की। इन्हें मिला पुरस्कार: – बेस्ट गोलकीपर : बंसारी सोलंकी(एसजी पाइपर्स) – 5 लाख टॉप स्कोरर : अगुस्टिना गोरजेलानी (श्राची बंगाल टाइगर्स) – 5 लाख
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट : नवनीत कौर (एसजी पाइपर्स) – 20 लाख
फेयरप्ले अवॉर्ड : रांची रॉयल्स। 53वें मिनट में गोल, मुकाबला बराबरी पर चौथे क्वार्टर में एसजी पाइपर्स ने वापसी की कोशिश तेज कर दी। 53वें मिनट में प्रीति दुबे ने बैकहैंड शॉट लगाया, जो गोलकीपर जेनिफर रिजो के स्टिक से डिफ्लेक्ट होकर गोल में चला गया। स्कोर 1-1 हो गया। अंतिम मिनटों में श्राची बंगाल को जीत का सुनहरा मौका मिला, लेकिन लोलारिएरा ने निर्णायक क्षण पर शानदार ब्लॉक कर मैच को शूटआउट तक पहुंचा दिया। तीसरे क्वार्टर में भी बंगाल का दबदबा तीसरे क्वार्टर में श्राची बंगाल टाइगर्स ने दबाव बनाए रखा। 35वें मिनट में अगुस्टिना गोरजेलानी के ड्रैग फ्लिक ने पोस्ट को जा टक्कर मारी, जिससे बंगाल दूसरे गोल के बेहद करीब पहुंच गया। कुछ ही देर बाद कप्तान वंदना कटारिया और विक्टोरिया मैनुएले के शॉट्स पर एसजी पाइपर्स की गोलकीपर क्रिस्टीना कोसेंटिनो ने लगातार दो शानदार सेव कर टीम को मैच में बनाए रखा। बंगाल ने पहले हाफ में ली थी बढ़त दूसरे क्वार्टर के पहले मिनट में श्राची बंगाल टाइगर्स ने बढ़त बना ली। सुषिला चानू के शानदार पास पर लालरेमसियामी (16वें मिनट) ने कंट्रोल के बाद शॉट लगाकर गोल किया। बंगाल को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, पर स्कोर 1-0 से आगे नहीं बढ़ सका। दूसरी ओर, एसजी पाइपर्स को भी पेनल्टी कॉर्नर मिला, मगर लोलारिएरा का ड्रैग फ्लिक गोल में तब्दील नहीं हो पाया। हाफ टाइम तक स्कोर 1-0 रहा। पुरुष एचआईएल आज से, पहले दिन दो मैच इधर, महिला एचआईएल के समापन के बाद पुरुषों के दूसरे चरण का मैच रांची में रविवार से शुरू होगा। पहले दिन दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच एचआईएल जीसी और वेदांता कलिंगा लांसर्स के बीच होगा। दूसरे मुकाबले में मेजबान रांची रॉयल्स का सामना श्राची बंगाल टाइगर्स से होगा। पहला मैच शाम 5 बजे से होगा। दूसरा मैच रात 7.30 बजे से होगा। रांची


