1 फरवरी से फैशन इंडस्ट्री का महाकुंभ, देशभर के 150 एग्जीबिटर्स अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगे

भास्कर न्यूज |लुधियाना ऑल इंडिया फैशन गारमेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एआईएफजीएमए) की ओर से तीन दिवसीय बिजनेस मीट का आयोजन 1 फरवरी से 3 फरवरी तक गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सिविल लाइंस के नजदीक, किया जाएगा। इस मेगा बिजनेस मीट में देशभर से फैशन और गारमेंट इंडस्ट्री से जुड़े बड़े ब्रांड्स, मैन्युफैक्चरर्स और बायर्स हिस्सा लेंगे। इस संबंध में एसोसिएशन की ओर से आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चेयरमैन तरुण जैन बावा ने बताया कि इस बिजनेस मीट में करीब 150 एग्जीबिटर्स अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया फैशन गारमेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन लंबे समय से इस तरह के आयोजन करती आ रही है, लेकिन इस बार यह आयोजन पहले से कहीं अधिक भव्य और बड़े स्तर पर किया जा रहा है।प्रधान भजन कपूर ने कहा कि इस प्रदर्शनी में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लेटेस्ट फैशन परिधान प्रदर्शित किए जाएंगे। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों से आए ब्रांड्स अपने नए कलेक्शन लॉन्च करेंगे। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य छोटे और मध्यम स्तर के मैन्युफैक्चरर्स को एक मजबूत प्लेटफॉर्म देना है, ताकि वे अपने उत्पाद सीधे बायर्स तक पहुंचा सकें। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बिजनेस मीट के जरिए गारमेंट इंडस्ट्री को नई दिशा मिलेगी और कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय उद्योगपतियों को भी देशभर के बायर्स से जुड़ने का अवसर मिलेगा। आयोजन से लुधियाना की गारमेंट इंडस्ट्री को आर्थिक रूप से मजबूती मिलने की उम्मीद है।इस अवसर पर चेयरमैन तरुण जैन बावा, प्रधान भजन कपूर, महासचिव बलविंदर सिंह सन्नी, फाइनेंस सेक्रेटरी पुनीत अरोड़ा, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी विनय जैन, रूप लाल जैन, अशोक जैन, राजीव जैन, कमल सेठी, दीपचंद जैन राजदीप सहित कई प्रमुख सदस्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *