2026 के शुरुआती 10 दिनों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। सुबह शाम घनी धुंध के बीच कोल्ड वेव चल रही है, रात का पारा पिछले साल के मुकाबले 2 डिग्री तक नीचे चल रहा है लेकिन दिन का पारा पिछले साल के मुकाबले दो डिग्री गर्म चल रहा है। इससे साफ है कि ला नीना की स्थिति पंजाब समेत पूरे देश के मौसम को प्रभावित कर रहा है। मौसम विभाग ने पहले ही सूबे में इस साल सर्दी देर से शुरू होने और लंबी चलने का पूर्वानुमान जारी किया था। लोहड़ी तक घना कोहरा पड़ेगा 12 जनवरी तक सुबह के समय धुंध और रात में कड़ाके की ठंड पड़ने से शीतलहर रहने की संभावना है। 14 जनवरी तक घनी धुंध पड़ने की आशंका भी है। कोल्ड वेव के दौरान गर्म कपड़े पहनना और अनावश्यक रूप से सुबह-शाम बाहर निकलने से बचना जरूरी है। दिन में धूप, लुधियानाशाम में बर्फीली हवा शनिवार करीब 11 बजे के बाद मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिला। धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली और दिन के समय सर्दी का असर कुछ कम हुआ। लेकिन शाम ढलते ही एक बार फिर कोल्ड वेव का असर तेज हो गया और ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे तापमान में गिरावट का एहसास होने लगा। तेज सर्दी के चलते सुबह और रात के समय खासतौर पर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 24 घंटे में रात का पारा 1.20 गिरा मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को न्यूनतम तापमान में 1.20 की गिरावट दर्ज की गई और यह 5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। जबकि पिछले साल 10 जनवरी को रात का पारा 7 डिग्री के करीब था। यह जनवरी 2026 की अब तक की सबसे ठंडी रात रही है, जिसने लोगों की कंपकंपी बढ़ा दी। शनिवार शाम से ही शहर एक बार फिर धुंध के आगोश में समा गया है। शनिवार को सुबह घना कोहरा रहा और कड़ाके की सर्दी रही। 50 साल की सबसे ठंडी रात सुरिंदर पॉल, डायरेक्टर आईएमडी चंडीगढ़


