धमाके के साथ नई इनोवा हाई क्रॉस धूं-धूं कर जली, कुछ ही मिनटों में राख

लुधियाना| मॉडल टाउन निवासी सिमरनजीत सिंह बिंद्रा की नई कार कुछ ही मिनटों में जलकर राख हो गई। घटना जवद्दी में शनिवार सुबह करीब 11 बजे घर से फैक्टरी पहुंचते ही हुई। सिमरनजीत ने बताया कि जैसे ही उन्होंने फैक्टरी का ताला खोला और अंदर गए, तभी अचानक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो उनकी नई इनोवा हाई क्रॉस कार में आग लगी हुई थी, कुछ ही पलों में कार पूरी तरह जल गई। गनीमत यह रही कि फैक्टरी का स्टाफ मौके पर मौजूद था, नहीं तो यह हादसा और भी बड़ा रूप ले सकता था। फैक्टरी स्टाफ ने तुरंत दो फायर कंट्रोल गैस सिलेंडरों और पानी की ट्यूब की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोका गया, जिससे आसपास खड़े वाहन और फैक्टरी को नुकसान से बचा लिया गया। आग शॉर्ट सर्किट या तकनीकी फॉल्ट से लगी,अभी पता नहीं चल पाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *