एनएसएस कैंप का तीसरा दिन: एरोबिक्स से लेकर आत्मरक्षा तक दिखा उत्साह

लुधियाना| खालसा कॉलेज फॉर वुमेन में चल रहे एनएसएस कैंप का तीसरा दिन सार्थक गतिविधियों से भरपूर रहा। दिन की शुरुआत एरोबिक्स सत्र से हुई, जिसे संदीप उपाध्याय और प्रोफेशनल कोरियोग्राफर व कथक नृत्यांगना मानिया चावला ने संचालित किया। एरोबिक्स सत्र ने प्रतिभागियों को न सिर्फ तरोताजा किया, बल्कि शारीरिक फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व का संदेश भी दिया। इसके बाद छात्राओं के लिए आत्मरक्षा पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। दिन के अगले चरण में पीपीटी प्रतियोगिता आयोजित की गई।दिन के अंत में स्वयंसेवक प्रेरित और एक स्वस्थ व सुरक्षित समाज के निर्माण को लेकर अधिक सजग नजर आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *