लुधियाना| भारत नगर चौक स्थित हेड पोस्ट ऑफिस के बाहर से एक व्यक्ति की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। वारदात 16 दिसंबर को दिन के समय हुई। शिकायतकर्ता राज कुमार निवासी महासिंह नगर, लोहारा ने बताया कि वह दोपहर के समय अपनी बाइक (PB-10-HT-8108) को पोस्ट ऑफिस के बाहर पार्क कर अंदर चले गए थे। कुछ समय बाद जब वह वापस लौटे तो वहां से उनकी बाइक गायब थी। पीड़ित ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति बाइक चोरी कर ले जाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। थाना डिवीजन-5 की पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया । जांच अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।


