भास्कर न्यूज | अमृतसर सहकार भारती अमृतसर द्वारा 11 जनवरी को संगठन का ‘स्थापना दिवस’ मनाया जा रहा है। बटाला रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित होने वाला समारोह केवल उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र के असली नायकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक पावन मंच बनेगा। इस वर्ष संगठन ने एक अनूठी पहल करते हुए लोहड़ी का पावन पर्व अपनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य को समर्पित किया है। यह समारोह उत्तर क्षेत्र संगठन प्रमुख शंकर दत्त तिवाड़ी, मुख्य अतिथि डॉ. सतीश वर्मा और पंजाब कार्यकारिणी सदस्य एवं विभाग प्रमुख राजिंदर सिंह बिष्ट के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न होगा। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. रजनी डोगरा द्वारा किया जाएगा। समागम 11 जनवरी को दोपहर 12 से 1:30 बजे तक सहकार भारती कार्यालय, पिलर नंबर 8, बटाला रोड, अमृतसर में होगा।


