महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी 16 से

भास्कर न्यूज | अमृतसर छेहर्टा पंचरत्न श्री कृष्ण मंदिर कमेटी की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में विशेष बैठक की गई। चेयरमैन परशोत्तम पाल और प्रधान तरसेम लाल रंगीला अध्यक्षता में हुई बैठक दौरान सभी सदस्य पहुंचे। इस मौके पर चेयरमैन पुरुषोत्तम ने कहा कि महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में 16 जनवरी को निरंतर प्रभातफेरियां निकाली जाएगी। यह प्रभातफेरियां सुबह 5 बजे मंदिर से शुरू होकर छेहर्टा, नारायणगढ़, सुभाष रोड, आजाद रोड, जीटी रोड मनचंदा बिल्डिंग समेत अन्य इलाकों में रहने वाले शिव भक्तों के घरों में जाएगी। सुंदर फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजे रथ पर बाबा भोलेनाथ की प्रतिमा को विराजमान किया जाएगा। मंदिर के पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ प्रभातफेरी को रवाना किया जाएगा। सुबह 5 से लेकर 9 तक ढोल की थाप पर चलने वाली यह प्रभातफेरी में भक्तजन बाबा भोलेनाथ का गुणगान करेंगे। यह प्रभातफेरियां मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों के घरों में भी जाएगी। फेरी जिस घर में पहुंचेगी वहां भक्तजन बाबा भोलेनाथ पर पुष्प वर्षा करके आरती उतारेंगे। इस मौके मंदिर कमेटी के सदस्यों समेत नौजवान भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *