अमृतसर | आईडीएच मार्केट के दुकानदारों ने गुंडागर्दी और जबरन वसूली के खिलाफ मोर्चा खोलते जाम लगा दिया। दुकानदारों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। दुकानदारों का आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व बीते 2 साल से धमकियां देकर पैसों की उगाही कर रहे हैं, लेकिन शिकायत के बावजूद पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। मार्केट एसोसिएशन के प्रधान नानक सिंह ने बताया कि 2 युवक लगातार मार्केट में दहशत का माहौल बना रहे हैं। दोनों युवक पहले रेहड़ी-पटरी वालों को निशाना बनाते थे, लेकिन अब दुकानदारों से हर माह पैसे मांग रहे हैं। पैसे न देने पर दुकान बंद करवाने और जान से मारने की धमकियां दी जाती हैं।


