अमृतसर | लोकल बाडीज विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ने समूह डीसी को लैटर लिखा है कि समय-समय पर जनगणना-2027 संबंधित सूचना मांगी जा रही है। जिसे 12 जनवरी को सुबह 11 बजे तक भेजना सुनिश्चित करें। जो जानकारी मांगी गई है, उस बारे डिटेल गूगल शीट के जरिए अटैच किया गया है। लोकल बाडीज विभाग की तरफ से मांगी गई जानकारी में एक्टिव बैंक अकाउंट, बैंक नाम व एड्रेस, बैंक अकाउंट नंबर, बैंक आईएफएससी कोड, करेंट बैंक बैलेंस, अकाउंट होल्डर नाम, पद, ईमेल, दफ्तर नाम, ऑफिस एड्रेस, पिन कोड, लैंड लाइन नंबर, एजेंसी यूनिक्यू कोड, नोडल अफसर का नाम, मोबाइल नंबर, कैंसिल चेक व पासबुक शामिल हैं।


