पुरानी रंजिश को लेकर घर पर किया हमला

अमृतसर| थाना अजनाला के गांव कोटली अंब में पुरानी रंजिश को लेकर एक घर पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध सात हमलावरों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित जसवंत सिंह निवासी गांव कोटली अंब ने बताया कि 31 दिसंबर 2025 को वह अपने परिवार के साथ घर में मौजूद था। रात करीब साढ़े 8 बजे अचानक कई लोग तेजधार हथियारों से लैस होकर उसके घर के गेट को तोड़ते हुए जबरन अंदर घुस आए। हमलावरों में लवप्रीत सिंह, निर्मल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, प्रिंस, सुरजीत सिंह, गोरा और बलराज सभी निवासी गांव कोटली अंब शामिल थे। आरोपियों के पास दातर, कृपाण और डंडे थे। पीड़ित ने बताया कि सभी आरोपियों ने हमला कर दिया जब शोर मचाया तो सभी भाग गए। पुराना झगड़ा चलता आ रहा है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपियों की तालाश कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *