60 में से 14 बसों में मिली खामियां

जांजगीर| जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत यात्री वाहनों की सघन जांच के दौरान सुरक्षा मानकों को लेकर कई खामियां सामने आई हैं। जिला परिवहन अधिकारी गौरव साहू और परिवहन उड़नदस्ता कोरबा ने संयुक्त अभियान चलाकर कुल 60 यात्री बसों का औचक निरीक्षण किया। इस जांच में पाया गया कि 14 बसों में अग्निशमन यंत्र की वैधता समाप्त हो चुकी थी और आपातकालीन द्वार भी कार्यात्मक स्थिति में नहीं थे। नियमों की अनदेखी करने वाले इन वाहन संचालकों से मौके पर ही कुल 9,000 रुपए का जुर्माना वसूला गया। जिला परिवहन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह अभियान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आगजनी जैसी आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने की तैयारी परखने के लिए चलाया गया। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता है और मानकों को पूरा न करने वाले वाहनों को सड़कों पर चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परिवहन विभाग ने सभी वाहन संचालकों को सख्त चेतावनी दी है कि वे नियमित अंतराल पर सुरक्षा उपकरणों की जांच कराएं और आपातकालीन द्वारों को दुरुस्त रखें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *