किसान पोर्टल में अब 31 तक होगा संशोधन

जांजगीर | छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास और किसान कल्याण विभाग ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन, फसल विवरण और रकबा संशोधन के लिए नई समय-सीमा तय की गई है। अब किसान अपनी प्रविष्टियों में त्रुटियों को सुधारने के लिए 31 जनवरी तक का समय पाएंगे। शासन के निर्देशानुसार, राजस्व विभाग और पटवारियों द्वारा भौतिक सत्यापन के बाद समितियों को ‘समिति लॉगिन’ के माध्यम से सुधार का अधिकार दिया गया है। इससे किसानों को जिला मुख्यालय या तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *