जांजगीर| जांजगीर चांपा जिले में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मनरेगा बचाओ संग्राम के अंतर्गत एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम 11 जनवरी की दोपहर 1 बजे से बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा प्रांगण, कचहरी चौक, जांजगीर में होगा। इस कार्यक्रम में डॉ. चरणदास महंत नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा, विजय केशरवानी समन्वयक मनरेगा बचाओ संग्राम, राजेश अग्रवाल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सहित वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति होगी। जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी पूर्व विधायक, एआईसीसी, प्रदेश व जिला पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष-कार्यकारी अध्यक्ष को इसमें शामिल होने को कहा है।


