जय भारत स्कूल के स्टूडेंट्स ने इंडो नेपाल स्पर्धा में जीते गोल्ड

भास्कर न्यूज | जांजगीर एचजीएम जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल, जांजगीर के छात्रों ने 10वीं इंडो-नेपाल चैंपियनशिप 2026 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 4 जनवरी से 8 जनवरी तक आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में छात्र रियान मिरी ने एथलेटिक्स स्पर्धा में 11.15 सेकंड का प्रभावशाली समय निकालकर गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं, सृजन भारती ने एसडीपीएफ डॉजबॉल टीम के सदस्य के रूप में भाग लेते हुए डॉजबॉल में गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल की प्रतिष्ठा बढ़ाई। विद्यालय के पूर्व छात्र गजेन्द्र कश्यप, जो छत्तीसगढ़ के जनरल सेक्रेटरी हैं, को प्रतियोगिता में रेफरी वीज़ल्स के लिए आमंत्रित किया गया था। उनकी उपस्थिति ने छात्रों और आयोजकों के उत्साह को और बढ़ाया। इस उपलब्धि के लिए विद्यालय प्रबंधन ने दिशा-निर्देशन और सहयोग प्रदान किया, जबकि विद्यालय की प्राचार्या ने मार्गदर्शन और प्रेरणा का महत्वपूर्ण योगदान दिया। छात्रों की कड़ी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिणाम ही यह अंतर्राष्ट्रीय सफलता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *