जांजगीर | भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने कल अपनी कार्यकारिणी घोषित की, जिसमें उन्होंने भाजपा के सक्रिय युवा कार्यकर्ता शिव चमन ठाकुर को जांजगीर दायित्वों जिले का महामंत्री बनाया है। शिव लगभग पच्चीस वर्षों से पार्टी से जुड़े हुए हैं। उनकी छवि पार्टी मे निष्ठावान कार्यकर्ता की है। वे पूर्व मे भी पार्टी के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके है।


