किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए रवि

भास्कर न्यूज | जांजगीर इंजीनियर रवि पाण्डेय को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव द्वारा उन्हें सौंपी गई है। इंजीनियर रवि पाण्डेय भाजपा संगठन से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। वे अपनी स्पष्ट विचारधारा, संगठनात्मक क्षमता और जमीनी पकड़ के लिए पहचाने जाते हैं। किसान समस्याओं, ग्रामीण विकास, सिंचाई, बिजली, सड़क और तकनीकी समाधान जैसे विषयों पर उन्होंने निरंतर कार्य किया है। प्रदेश प्रवक्ता के रूप में इंजीनियर रवि पाण्डेय अब प्रदेश स्तर पर किसानों से जुड़ी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, उपलब्धियों और नीतियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इसके साथ ही वे मीडिया और विभिन्न सामाजिक मंचों के माध्यम से किसान हितों से जुड़े मुद्दों पर पार्टी का पक्ष मजबूती से रखेंगे। अपनी नियुक्ति पर इंजीनियर रवि पाण्डेय ने कहा क किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक तकनीक को खेतों तक पहुंचाने और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ किसानों को दिलाने के लिए वे लगातार सक्रिय रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *