पोलमी| छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने वनांचल ग्राम निवासी कृष्णा पुसाम को बेमेतरा व मुंगेली जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर संगठन में हर्ष का माहौल है। पार्टी ने उन्हें यह दायित्व सौंपकर आदिवासी समाज के अधिकार और संगठन को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद जताई है।


