सोमनाथ मंदिर ऐतिहासिक धरोहर: प्रीतम

भास्कर न्यूज | पुरूर भगवान सोमनाथ मंदिर की 1000वीं वर्षगांठ के अवसर पर भाजपा मंडल पुरूर द्वारा शनिवार को ग्राम चिटौद स्थित त्रिमूर्ति मंदिर में भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा कर महाआरती की गई। पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रीतम साहू ने कहा कि गुजरात का सोमनाथ मंदिर हमारी ऐतिहासिक धरोहर और सनातन संस्कृति का प्रतीक है। विदेशी आक्रांताओं द्वारा बार-बार किए गए आक्रमणों के बावजूद देशवासियों ने मंदिर का जीर्णोद्धार कर अपनी आस्था और विरासत को सुरक्षित रखा। आज सोमनाथ मंदिर की 1000वीं वर्षगांठ पर पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पूजा-अर्चना की जा रही है, जो भारतीय स्वाभिमान और सनातन धर्म की शक्ति का प्रतीक है। भाजपा मंडल अध्यक्ष टुकेश्वर पांडे ने कहा कि सोमनाथ की कहानी केवल एक मंदिर की नहीं, बल्कि उन असंख्य भारतीयों के अदम्य साहस की गाथा है, जिन्होंने देश की संस्कृति की रक्षा की। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे राष्ट्रीय गौरव का पर्व बताया है, जो हिंसा और विनाश से कहीं अधिक शक्तिशाली है। पूरे देश में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा: जिला पंचायत सदस्य तेजराम साहू ने कहा कि सोमनाथ मंदिर की 1000 वीं वर्षगांठ सनातन धर्मावलंबियों के लिए गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर 11 जनवरी तक पूरे देश में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा है। महाआरती कार्यक्रम में महामंत्री राकेश सिन्हा, यदीप साहू, संजय साहू, हेमंत साहू, सरपंच तीरथ यादव, सुरेन्द्र तिवारी, शैलेन्द्र शोरी, रघुवीर साहू, पंजाब राव सालुंके, पूर्णानंद साहू, बिसंभर साहू, पोखन साहू, मुरारी साहू, छबिलाल साहू, लोकेश साहू, विदेशी राम साहू, गोकुल राम साहू, लोकनाथ पटेल, देवलाल साहू, राजेन्द्र सिन्हा, गोपी सेन, रूपराम साहू, समारू राम साहू, कुमारी साहू उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *