पारुलिया में हाइवा की टक्कर से बिजली का पोल टूटा, परेशानी

डुमरिया| मुसाबनी प्रखंड के पारुलिया बजरंग चौक के पास शुक्रवार रात को एक अनियंत्रित हाइवा की टक्कर से बिजली का पोल टूट गया। इससे पारुलिया गांव में अंधेरा छा गया। विद्युत विभाग के कनीय अभियंता आकाश धल ने बताया कि हाइवा का फोटो रखा गया है। उसकी पहचान की जाएगी। शनिवार को टूटे पोल के पास नया पोल लगा दिया गया। शाम तक विद्युत बहाल नहीं हो पाई थी। चाकुलिया| कमारीगोड़ा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पीछे जंगल के झाड़ियों में शनिवार को शरारती तत्वों द्वारा आग लगा दी गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी थाना प्रभारी संतोष कुमार एवं फायर ब्रिगेड को दी। आग धीरे-धीरे पेट्रोल पंप की ओर बढ़ रही थी, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई है। खड़गपुर| पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशियारी प्रखंड अंतर्गत केशियाड़ी बाजार के समीप स्थित एक शाल पत्ते के गोदाम में वाहन में लोडिंग के दौरान हुए हादसे की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम मनोज कुमार पानिया (48) है। वह खड़िका माथानी क्षेत्र का निवासी था। पुलिस व स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मनोज कुमार पानिया गोदाम में वाहन पर साल पत्ते लोड करने का कार्य करता था। कार्य के दौरान असावधानीवश वह वाहन के ऊपर से नीचे गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे केशियारी ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *