नौडीहा बाजार | प्रखंड के लोगों को स्वस्थ बनाए रखने और समय पर उनकी बीमारियों की जांच के साथ-साथ इलाज को सुलभ बनाने के उद्देश्य से पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड क्षेत्र के पुराना थाना के पास शनिवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन छतरपुर अनुमंडलीय चिकित्सा प्रभारी डॉ राजेश अग्रवाल, प्रखंड प्रमुख रेशम कुमारी, सांसद प्रतिनिधि अमरेश श्रीवास्तव, डॉ एमडी रजी, डॉ संतोष प्रसाद, डॉ संतोष कुमार रवि ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया।स्वास्थ्य मेला में टीबी, मलेरिया, परिवार नियोजन और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की लोगों को जानकारी दी गई। साथ ही जांच के साथ लोगों के बीच निशुल्क दवा का भी वितरण किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य मेला के दौरान लोगों का बीपी, शुगर की जांच, आंखों की जांच की गई।


