सर्वे कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध, काम बंद कराया

भास्कर न्यूज | लातेहार लातेहार जिले में सर्वे कार्य कर रही कंपनी एमीसीएल के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। लातेहार सदर प्रखंड के मोंगर पंचायत के ग्रामीणों ने एकजुट होकर कंपनी द्वारा किए जा रहे सर्वे कार्य का कड़ा विरोध किया और बिना ग्रामसभा की सहमति के किसी भी प्रकार का सर्वे तत्काल बंद करने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी द्वारा न तो ग्रामसभा से अनुमति ली गई और न ही स्थानीय लोगों को सर्वे के उद्देश्य, प्रकृति और संभावित प्रभावों की कोई जानकारी दी गई। अचानक गांव में बाहरी लोगों के पहुंचने और जमीन की मापी शुरू किए जाने से ग्रामीणों में भय और असमंजस का माहौल है। लोगों को आशंका है कि सर्वे के नाम पर भविष्य में उनकी कृषि भूमि, जंगल और जलस्रोतों पर कब्जा किया जा सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से एमीसीएल के सर्वे कार्य पर तत्काल रोक लगाने और पूरे मामले की जांच की मांग की। ग्रामीणों के विरोध के चलते फिलहाल सर्वे कार्य बंद कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *