पंचायत सहायक कमेटी का पुनर्गठन

पाटन | पाटन के सिरमा पंचायत सचिवालय में शनिवार को प्रखंड स्तरीय पंचायत सहायक कमेटी का पुनर्गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामनिवास तिवारी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से जयराम सिंह को प्रखंड अध्यक्ष, राजू रंजन तिवारी को सचिव, शशिकांत कुमार को कोषाध्यक्ष, संतोष पाण्डेय को उपाध्यक्ष, जागृति देवी को मीडिया प्रभारी तथा श्रवण कुमार मेहता को महामंत्री चुना गया। पर्यवेक्षक के रूप में रामनिवास तिवारी, विनय सिंह, सुनील कुमार एवं वैद्यनाथ प्रसाद उपस्थित रहे।जिलाध्यक्ष रामनिवास तिवारी ने कहा कि पंचायत सहायकों की भूमिका ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *