पड़वा में 520 लोगों का जांच

पड़वा| शनिवार को पड़वा बाजार परिसर में पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन प्रमुख गीता मेहता ने किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार आजाद ने बताया कि शिविर में विभिन्न विशेष चिकित्सको द्वारा 520 मरीजों का जांच के बाद नि: शुल्क दवा भी दी गई। उन्होंने बताया कि शिविर में शुगर, बीपी आदि का भी जांच की गई। स्वास्थ्य मेला में मलेरिया, मोतियाबिंद, स्वास्थ्य कार्ड, टीकाकरण, ई-संजीवनी पोषण परामर्श, कुष्ठ रोग समेत दर्जनों स्टाल लगाए गए थे। इस मौके पर बसपा नेता राजन मेहता, कार्यक्रम प्रबंधक शशिकांत कुमार, डॉ श्रवण मेहता, डॉ आनंद कुमार महतो, डॉ प्रशंसा गोयल, डॉ रवि रंजन, आयुष चिकित्सक डॉ सोमनाथ चक्रधर मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *