गढ़वा | अग्रवाल परिवार जरूरतमंदों को पेट भरने के लिए अनोखा उपाय किया है। अग्रवाल परिवार के द्वारा 104 सप्ताह में अभी तक 15600 जरूरतमंदों को पेट भर चुका है। अग्रवाल परिवार के द्वारा उक्त कार्यक्रम प्रत्येक शनिवार को आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में आज अग्रवाल परिवार, गढ़वा द्वारा स्व: रामलला अग्रवाल की 8 वीं पुण्यतिथि की स्मृति मे सामाजिक सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए प्रसाद रूपी भोजन वितरण किया गया। वहीं जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए कंबल वितरण भी किया गया।इस कार्यक्रम में दो सौ जरूरतमंदों के बीच पूड़ी-सब्जी, बूंदिया के रूप में स्वादिष्ट भोजन एवं कंबल वितरित किए गए। सेवा कार्य की शुरुआत भगवान श्री हनुमान को भोग अर्पित कर की गई। यह सेवा कार्यक्रम स्वर्गीय राम लला अग्रवाल की 8वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया। जिसमें जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक सहायता प्रदान की गई। उक्त आयोजन एम एस रामलला, ओम प्रकाश के प्रोपराइटर ओम प्रकाश अग्रवाल, श्रीप्रकाश अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल एवं चन्द्र प्रकाश अग्रवाल के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ। मौके पर ओम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि पिता जी की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों की सेवा कर पाना हमारे लिए सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है। श्रीप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि सेवा का यह क्रम निरंतर चलता रहेगा। यही परिवार का संकल्प है। राजीव रंजन अग्रवाल ने कहा कि भोजन और कंबल पाकर लोगों के चेहरे की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। चन्द्र प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाना ही इस आयोजन का उद्देश्य है। इस अवसर पर ओम प्रकाश अग्रवाल, श्रीप्रकाश अग्रवाल, राजीव रंजन अग्रवाल, चन्द्र प्रकाश अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, रचित अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, अंकिता अग्रवाल, दीपाली अग्रवाल, रूचि अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, अंवेशा अग्रवाल, सोनी गुप्ता, विनीता आनंद, शोभा कश्यप, सौम्य श्रेष्ठ, अथर्व अग्रवाल, रुद्राछ अग्रवाल, अंश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।


