गीता पाठ और पूर्णाहुति के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का समापन

नवापारा भेण्डरी| ग्राम भेण्डरी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बाइट फ्यूचर एकेडमी के तत्वावधान में गौ संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का गीता पाठ, हवनकुंड की पूर्ण आहुति एवं भव्य धार्मिक अनुष्ठानों के साथ विधिवत समापन हुआ। कथा के दौरान पंडित रत्नेश पांडेय ने नौ दिनों तक से भगवान श्रीकृष्ण की विविध लीलाओं एवं प्रसंगों का सजीव वर्णन किया, जिसे सुनकर बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। समापन अवसर पर विश्व एवं मानव कल्याण की कामना के साथ गीता पाठ कर हवनकुंड में पूर्ण आहुति दी गई तथा परीक्षित मोक्ष की कथा संपन्न हुई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था भी की गई। इस धार्मिक आयोजन में परायणकर्ता प्रवीण पाण्डेय सहित निलेश साहू, विष्णु साहू, चम रू साहू, बाबूलाल देवांगन, दूलेश्वर सिन्हा, प्रीतराम देवांगन, शाला विकास समिति अध्यक्ष नीलकंठ सिन्हा, ज्ञानचंद माणसमणी देवांगन, चुनूं राम साहू, गोवर्धन साहू, अमृत साहू, खिलेश्वर पटेल, यादराम साहू एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *