कोलेंग पंचायत भवन में मुखिया ने जरूरतमंद लोगों को बांटा कंबल

गुमला|कोलेंग पंचायत के पंचायत भवन के सभागार में बढ़ते ठंड के प्रकोप को देखते हुए जरूरतमंद 160 ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण पंचायत की मुखिया सुषमा केरकेट्टा व उपप्रमुख सिकंदर सिंह ने किया। मौके पर सुषमा केरकेट्टा ने कहा कि ठंड को देखते हुए झारखंड सरकार ने हर पंचायत में कंबल का व्यवस्था करायी है, सरकार का उद्देश्य है कि सरकार लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसी उद्देश्य से आज कंबल का वितरण तक किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि जरूरत पड़ने पर और भी कंबल की व्यवस्था करायी जाएगी। वही कंबल पाकर ग्रामीण हर्षित हो उठे। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि ठंड को देखते हुए सरकार हमारे लिए भी चिंतित है, ये खुशी की बात है। मौके पर पंचायत सचिव बिरसा सोरेंग, पंसस महेन्द्र नगेशिया, दीपिका कुमारी, आनंद सिंह, पूनम केरकेट्टा ,उपमुखिया कैटरीना सोरेंग, गोपीन देवी, सुकरा भगत, आरती कुमारी, शिवरत साहु, फोले खड़िया,बिनीता कुमारी, सुमरीता देवी समेत कई लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *