गिरिडीह | नगर निगम चुनाव से पहले होल्डिंग टैक्स वसूली को लेकर निगम प्रशासन सख्त हो गया है। शनिवार को उपनगर आयुक्त प्रशांत लायक की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि नगर निगम क्षेत्र में करीब 7 करोड़ रुपये बकाया थे, जिसमें से अब तक 4.70 करोड़ की वसूली हो चुकी है, जबकि 2 करोड़ रुपये से अधिक अब भी शेष हैं। सदर अस्पताल ने 46 लाख और डीवीसी ने 24 लाख रुपये जमा किए हैं। 100 से अधिक बड़े बकायेदारों को तीन बार नोटिस भेजे जा चुके हैं। उपनगर आयुक्त ने 31 मार्च तक अंतिम मौका देते हुए भुगतान नहीं करने पर बैंक खाते सीज करने और संपत्ति सील करने की चेतावनी दी है।


