महेंद्र सिंह के शहादत दिवस पर जनसंकल्प सभा 16 को

बगोदर | संयुक्त झारखंड-बिहार के लोकप्रिय जनांदोलन नेता और बगोदर विधानसभा से लगातार तीन बार विधायक रहे शहीद महेंद्र सिंह के 21वें शहादत दिवस के अवसर पर 16 जनवरी को बगोदर बस पड़ाव में विशाल जनसंकल्प सभा आयोजित की जाएगी। शनिवार को बगोदर मध्य जोन के बनपुरा, ढिबरा और दोनदलो में ग्रामसभाएं आयोजित की गईं, जिनका नेतृत्व उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह, गांगो दास, सुरेश रविदास और सुरेंद्र सिंह ने किया। वहीं कुसमरजा, हेसला, तिरला और मंझिलाडीह में इंकलाबी नौजवान सभा के प्रदेश अध्यक्ष संदीप जायसवाल और पूर्व प्रमुख मुस्ताक अंसारी के नेतृत्व में अग्रणी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। 16 जनवरी को अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने, चौक-चौराहों पर झंडा लगाने का निर्णय लिया गया। भाकपा माले प्रखंड सचिव परमेश्वर महतो ने बताया कि जब पश्चिमी अफ्रीका के नाइजर में बगोदर के पांच प्रवासी श्रमिक अपहरण कर लिए गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *