भास्कर न्यूज | गिरिडीह गिरिडीह में पुलिस ने चोरी की बाइक बेचने और खरीदने में शामिल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। यह जानकारी नगर थाना सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी वन नीरज कुमार सिंह ने दी। डीएसपी ने बताया कि शुक्रवार को एसपी के निर्देश पर नगर थाना के एएसआई प्रमोद कुमार ने पुलिस बल के साथ नेताजी चौक में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पचंबा से शहर गिरिडीह बाइक पर सवार दो लोग पुलिस को देखकर विपरीत दिशा में भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा कर पकड़ लिया। बाइक सवार पचंबा थाना इलाके के सुग्गासार िनवासी रविंद्र कुमार और विजय साव ने पूछताछ में बताया कि यह बाइक चोरी की है और उन्होंने इसे पचंबा के पैठियाटांड़ िनवासी सत्यनरायण पांडेय और ितवारीडीह सुनिल दास से 15 हजार रुपए में खरीदी थी। नगर थाना पुलिस ने सत्यनरायण पांडेय और सुनिल दास को अलकापुरी थानानगर में छापेमारी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि बाइक पचंबा थाना इलाके के तेलोडीह िनवासी मो. ताज और मुख्य साजिशकर्ता मो. सद्दाम उर्फ मिठु ने चोरी की थी। सद्दाम फिलहाल फरार है और पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। डीएसपी ने बताया कि जब सद्दाम गिरफ्तार होगा, तो इस चोरी और बिक्री के पूरे मामले का खुलासा होने की संभावना है। इसके अलावा, जब्त बाइक बेंगाबाद थाना क्षेत्र की है। एक आरोपी पहले भी जा चुका है जेल गौरतलब है कि सुनिल दास पहले ही लूट के मामले में जेल जा चुका है और सत्यनरायण पांडेय चोरी के मामले में बेंगाबाद थाना से जेल जा चुका है। गिरफ्तार अभियुक्तों में रविंद्र कुमार, विजय साव, सत्यनरायण पांडेय, सुनिल कुमार दास, मो. ताज है। पुलिस ने एक ब्लू कलर की बाइक भी जब्त की है। छापेमारी दल में नगर थाना निरीक्षक सह थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार, सहायक अवर पुलिस निरीक्षक शिव सागर रजक शामिल थे। डीएसपी ने कहा कि गिरिडीह पुलिस चोरी और वाहन बिक्री के मामलों में सख्त कदम उठा रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।


