3 फरवरी को होगा दिव्यांग जन संघ का गठन

गिरिडीह | जिले के दिव्यांग जन संघ की विशेष बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य संघ के विशेष मंचन एवं पूर्ण गठन पर चर्चा करना था। हालांकि सदस्यों की कम उपस्थिति के कारण संघ का पूर्ण गठन नहीं हो सका। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 3 फरवरी को संघ का पूर्ण गठन किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संघ के स्थायी कार्यालय की मांग को लेकर उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपा जाएगा। इसके साथ ही सदस्यों ने यह मुद्दा उठाया कि पूर्व में 25 अक्टूबर 2025 को दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं रेलवे यात्रा पास से संबंधित मांगों को लेकर सिविल सर्जन के नाम से एक ज्ञापन सौंपा गया था। बैठक में उपाध्यक्ष नसीमुद्दीन के अलावा द्वारिका पंडित, मो. आबिद, रवि मंडल, साहिद, सरफराज, महताब, नरेश वर्मा, मुंशी वर्मा, संजीत सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। गावां |मदरसा अनवारुल इस्लाम माल्डा में शनिवार को छात्रों के बीच कंबल का वितरण किया गया। यह कंबल वितरण कार्यक्रम झामुमो जिला कमिटी की ओर से उपलब्ध कराए गए कंबलों से आयोजित किया गया, जिसे प्रखंड के कई कार्यकर्ताओं की अगुवाई में संपन्न कराया गया। मौके पर झामुमो नेता मो सहाबुद्दीन, एजाज अहमद, मदरसा कमिटी सदस्य मो साजिद अख्तर, मो मंसूर आलम सहित कई लोग उपस्थित थे। बड़की सरिया | जेएलकेएम नेता सह डुमरी विधायक जयराम महतो एक राजनीतिक कार्यक्रम के सिलसिले में शनिवार को कोडरमा जा रहे थे। सरिया विवेकानंद चौक के समीप जेएलकेएम के प्रखंड अध्यक्ष शशि ठाकुर और समर्थकों ने उन्हें गुलदस्ता और फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। विधायक जयराम महतो ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि झारखंड के नगर निकाय चुनाव फिलहाल सामने हैं। उन्होंने कहा कि कई राजनीतिक दल दलीय चुनाव कराने के पक्ष में हैं। उन्होंने बताया कि कई राजनीतिक दल नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर कराने के पक्ष में हैं,चुनावी माहौल और अधिक रोचक व प्रतिस्पर्धात्मक हो सकता है। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष शशि ठाकुर, सचिव दुलारचंद शर्मा, जागेश्वर राणा, पुनीत मंडल, संजय यादव, करण भंडारी, पवन दास, राहुल यादव, पवन मंडल सहित उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *