आदिवासी युवक के साथ की मारपीट, पांच आरोपी गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | जशपुरनगर कुनकुरी थाना क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। 9 जनवरी को ग्राम जोकबहला निवासी विशाल खाखा (18) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 2 जनवरी की रात शराब भट्ठी कुनकुरी के पास उसके क्षेत्र के एक बीडीसी और कुनकुरी निवासी मो. अलतलम उर्फ बादल एवं अमित दास के बीच विवाद हुआ था। बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने विशाल के साथ भी मारपीट की थी। 8 जनवरी को विशाल बैंक संबंधी कार्य से अपनी मां और दीदी को लेकर कुनकुरी आया था। उन्हें बैंक में छोड़कर वह दोस्तों के साथ गोल्डन ढाबा में खाना खाने गया। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों में सवार छह युवक पहुंचे और उसे कंडोरा मैदान बुलाया। वहां पहुंचते ही छह युवकों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसके पीठ, सीने और चेहरे में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने मोहम्मद नौशाद (24), अहमद रजा (25), मो. फैजान खान (19), मो. अलतलम उर्फ बादल (22) और अमित दास को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार है, जिसे चिन्हित कर लिया गया है और जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *