यूकेएस इंटर कॉलेज डकरा को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। सत्र 2024–26 से पूरी तरह बंद यह इंटर कॉलेज सरकारी फाइलों में न सिर्फ संचालित होना बताया जा रहा है, बल्कि यहां 124 छात्रों का नामांकन और शासी निकाय का गठन दिखाकर संबद्ध सक्षम विभाग से यू-डायस कोड रिओपन की प्रक्रिया भी आगे बढ़ा दी गई है। हैरानी की बात यह है कि कॉलेज प्रबंधन ने स्वयं इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद होने की सूचना विभाग को दी थी। इसके बावजूद कॉलेज को कागजों पर ‘जिंदा’ रखा। यह मामला सरकारी सिस्टम के भीतर चल रहा सुनियोजित फर्जीवाड़ा है, जिसमें दस्तावेजों के सहारे बंद संस्थान को जिंदा दिखाया जा रहा है। इस कारण बंद किया गया था इंटर सेक्शन राष्ट्रीय शिक्षा नीति एनईपी-2020 और हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेश के अनुसार अब डिग्री कॉलेजों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई नहीं हो सकती। चूंकि यूकेएस कॉलेज डकरा एक डिग्री कॉलेज है, इसलिए सत्र 2024–26 से इंटर में नामांकन बंद कर दिया गया। कॉलेज परिसर में पिछले दो वर्षों से इंटर सेक्शन पूरी तरह बंद है। यह है पूरा मामला प्रबंधन की अनदेखी कर कोड रिओपन की कोशिश:18 अक्टूबर 25 को निदेशक, माध्यमिक शिक्षा ने पत्र जारी कर निर्देश दिया था कि उत्तरी कर्णपुरा श्रमिक इंटर कॉलेज डकरा, रांची (कोड–11065) का यू-डायस कोड सत्र 2025–27 से स्थाई रूप से बंद किया जाए। इसके बावजूद कॉलेज प्रबंधन की अनुमति के बिना कोड दोबारा खोलने की प्रक्रिया चल रही है। संस्थान दो साल पहले से बंद है…


